Breaking News

भिलाई नगर निगम के सभागार में 17 मार्च को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

द सीजी न्यूज

भिलाई / नगर निगम भिलाई के सभागार में एस आर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर चिखली दुर्ग द्वारा 17 मार्च शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। शिविर में नगर निगम के समस्त कर्मचारी और अधिकारी सपरिवार अपना स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क करा सकते हैं। आम जनमानस भी निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ ले सकते हैं।
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसपी केसरवानी ने शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, नेत्र परीक्षण के साथ डॉक्टरों द्वारा निः शुल्क परामर्श दिया जाएगा। नगर निगम भिलाई के अधिकारी अजय शुक्ला ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की है ।

 

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!