द सीजी न्यूज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता शुक्रवार को रद्द करने के मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। भूपेश ने ट्वीट कर कहा – “तानाशाह का सबसे बड़ा डर होता है कि उससे लोग डरना बंद न कर दें। आप उसे डराना चाहते हैं जो पूरे देश को कह रहा है “डरो मत”। इंदिरा जी के साथ भी यही भूल की थी कुछ लोगों ने, बाकी फिर इतिहास है। यहीं मिलेंगे जनता की अदालत में, जनता होगी, जननेता होगा …नहीं होगा तो सिर्फ़ डर और तानाशाह।”
‘राहुल गांधी की पदयात्रा से डरी हुई है केंद्र सरकार’
इससे पहले रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर अडानी को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि अडानी मामले में सेबी से जांच कब कराएंगे? सारी कार्रवाई विपक्षी लोगों के लिए है? इस देश में क्या दो कानून हैं ? जिस प्रकार से राहुल गांधी की ऐतिहासिक पद यात्रा हुई और उसके बाद हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद बीजेपी बेहद घबराई हुई है। राहुल ने इसको लेकर लोकसभा में 4 सवाल पूछे, जिनका जवाब अभी तक नहीं आया। सत्ता पक्ष ने पहली बार सदन की कार्यवाही चलने नहीं दी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

