- छत्तीसगढ़ सरकार रामराज्य के रास्ते पर चल रही है
द सीजी न्यूज
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान का समर्थन किया है। शंकराचार्य ने मीडिया से कहा है कि वो हिंदूराष्ट्र नहीं बल्कि राम राज्य चाहते हैं। इस बयान का समर्थन करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश की सरकार रामराज्य के रास्ते पर है। मुख्यमंत्री ने इस मामले को लेकर भाजपा के नेताओं पर भी निशाना साधा।
रायपुर से दुर्ग रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि देश के गृहमंत्री ने इंटरव्यू में कहा कि देश अंबेडकर साहब के बनाए संविधान के अनुसार चलेगा। उसके बाद जितने भी हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोग हैं, उनको तो अमित शाह का घेराव कर देना चाहिए। क्योंकि वह ऑथेंटिक हैं।
सीएम ने आगे कहा – अब क्योंकि हिंदू राष्ट्र तो छत्तीसगढ़ से लागू नहीं होगा या किसी और राज्य से लागू नहीं होगा। यह तो पूरे देश में लागू होगा और जब देश के गृह मंत्री बयान दे रहे हैं तो उसके खिलाफ में ये लोग ( हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले ) एक शब्द नहीं बोल रहे हैं। सीएम ने कहा कि जो शंकराचार्य जी ने बात कही, बिल्कुल सही कही है।
मुख्यमंत्री ने कहा – रामराज्य की बात महात्मा गांधी जी ने भी कही थी। बड़े बुजुर्ग कहते हैं रामराज आना चाहिए। लोगों का सपना है, जब कोई अच्छा काम होता है लोग कहते हैं रामराज उतर आया है। रामराज्य एक आदर्श स्थिति है। छत्तीसगढ़ सरकार उस रास्ते में चल रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
