Breaking News

आज कोरोना के सबसे ज्यादा पेशेंट दुर्ग में मिले : छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस की संख्या 1395 : आप भी हो जाएं सतर्क, सावधानी बरतना जरूरी

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अब तेजी से बढ़ने लगी है। आज कुल 209 नए कोरोना पेशेंट मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज दुर्ग में मिले। यहां कोरोना के 38 नए मरीज मिले, जबकि गरियाबंद में 29 और सूरजपुर और बिलासपुर में 19-19 मरीज मिले हैं। दूसरी ओर बलौदाबाजार जिले में कोरोना से पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई।

पूरे प्रदेश के जिलावार नए मरीजों की स्थिति इस प्रकार है –

सावधानी बरतना जरूरी

कोरोना के लगातार बढ़ते केसेस को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों के प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है। सतर्कता बरतने के निर्देशों के साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। 

  • सर्दी, खांसी, जुकाम एवं बुखार के लक्षण वाले व्यक्तियों को तत्काल कोविड-19 जांच कराएं।
  • वृद्धजनों और अन्य बीमारियों (जैसे- डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, कैंसर, किडनी की बीमारियों इत्यादि) से ग्रषित व कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को भीड-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को भीड़-भाड़ वाले और कम हवादार वाले स्थानों में जाने की आवश्यकता हो, तो मास्क अवश्य लगाएं।
  • खांसते या छींकते समय रुमाल या टिश्यू पेपर से मुंह और नाक को ढँक लें।
  • सर्दी-जुकाम वाले व्यक्तियों के संपर्क में आने से बचें।
  • व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखे और समय-समय पर हांथ धोते रहें।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!