Breaking News

सीएम डॉ भूपेश बघेल आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात 

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री डॉ भूपेश बघेल आज 25 अप्रैल को रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम और विभिन्न विकास कार्याें के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12.10 बजे मोवा स्थित पाम-बेलाजियो अपार्टमेंट के सामने 1000 सीटर गारमेंट फैक्ट्री का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 12.35 बजे माना स्थित पुष्पवाटिका पहुंचकर वहां जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12.55 बजे लालपुर स्थित जय शीतला माता मंदिर जाएंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1.05 बजे बोरियाखुर्द स्थित मिनी स्टेडियम में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे और वहां भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होकर आम जनता से संवाद करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 3.15 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!