- मलेरिया व डेंगू के प्रकोप से बचाव के उपाय करने सफाई अभियान के साथ दवा का छिड़काव करें
द सीजी न्यूज
जनता की मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने विधायक अरुण वोरा लगातार वार्डों का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। शिक्षक नगर, लुचकीपारा तालाब और घासीदास वार्ड के नागरिकों ने वोरा को बताया कि लुचकी तालाब और हरनाबांधा तालाब का पानी बेहद प्रदूषित हो चुका है। यहां निस्तारी करने से चर्म रोग हो रहा है। तालाब की सफाई फौरन कराने और सौदर्यीकरण के साथ ही वार्ड में पेयजल संकट व जानलेवा विद्युत तार की समस्या का निदान करने की मांग की।
वोरा ने कहा कि सरोवर-धरोहर योजनांतर्गत 8 तालाबों का सौंदर्यीकरण और कायाकल्प करने 11 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें लुचकीपारा तालाब, कसारीडीह तालाब, डोगिंया तालाब, माता तालाब, सिकोला तालाब, शीतला तालाब, पोटिया तालाब और पोलसाय पारा तालाब का संवर्धन व सौदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए निविदा जल्द लगाकर गर्मी के दौरान कार्य प्रारंभ किया जाना चाहिए। वोरा ने निगम अधिकारियों को निर्देशित करते हुए वार्ड के अंदरूनी मार्गो में प्रकाश व विद्युतीकरण व्यवस्था ठीक करने कहा।
वार्ड भ्रमण के दौरान उपस्थित निगम के कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय और शंकर दयाल शर्मा से वार्डों में मिल रही समस्याओं का निराकरण तत्काल करने कहा। वोरा ने जलसंकट वाले क्षेत्रों में लोगों की मांग पर बोर में मोटर पम्प लगाकर पेयजल की आपूर्ति करने और पुराने कुओं को सुरक्षित व संधारण करने कहा। 60 वार्डो के लिए एकमुश्त 10 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से 88 सड़कों का सीमेंटीकरण व नाली निर्माण कार्य कराया जाना है। इसकी टेण्डर प्रक्रिया कर मानसून के पहले कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी दिये।
वोरा ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को शहर में बढ़ते मलेरिया, डेगू जैसे जानलेवा बीमारी के प्रक्रोप से निजात दिलाने सफाई अभियान चलाने और घरों में लगे कूलर में फागिंग मशीन से दवाई का छिड़काव करने कहा। भ्रमण के दौरान पार्षद प्रकाश जोशी, ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा, एल्डरमेन राजेश शर्मा, देव सिन्हा, प्रकाश गीते, बसंत खिलाड़ी, निगम के अधिकारी जितेन्द्र समैय्या, राजकुमार पालिया, उपअभियंता राजेन्द्र ढबाले, श्वेता महलवार, शेख अब्बास मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

