द सीजी न्यूज
प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेज हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। हर दिन मरीजों की संख्या और पॉजिटिविटी रेट लगातार बढ़ रहा हैै। सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 482 मरीज मिले। वहीं एक्टिव केस की कुल संख्या 3090 हो गई है।
कोरोना के संक्रमण को देखते हुए अब लोगों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। एहतियात बरतने कहा गया है। सोशल डिस्टेंसिंग रखना जरूरी है। भीड़-भाड़ वाले जगहों पर मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। कोविड के लक्षण जैसे सर्दी, खांसी इत्यादि होने पर तत्काल जांच कराएं और कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाएं। कोविड नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
