Breaking News

26 आईएएस अफसरों का तबादला : 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए

द सीजी न्यूज

आज शाम छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 26 आईएएस अफसरों के विभागों में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से ट्रांसफर आदेश जारी करने के साथ ही 8 राज्य सेवा के अधिकारियों का भी तबादला भी किया गया है। प्रदेश के 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गये हैं।

जारी सूची के अनुसार नरेन्द्र कुमार दुग्गा, कलेक्टर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। चंदन कुमार, कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा। रिमिजियुस एक्का, कलेक्टर, बलरामपुर-रामानुजगंज। संजय अग्रवाल, कलेक्टर, सूरजपुर। विजय दयाराम, कलेक्टर, बस्तर और गोपाल वर्मा, कलेक्टर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाए गए हैं।

जारी तबादला सूची में बस्तर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, बलरामपुर-रामानुजगंज और खैरागढ़-छुईखदान- गंडई जिले कलेक्टरों को बदला है। इसके अलावा कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर, कोरबा और बलौदाबाजार-भाटापारा में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) की जिम्मेदारी बदली है। साथ ही चिरमिरी, राजनांदगांव और जगदलपुर में नए निगम आयुक्तों की नियुक्ति की गई है।

पूरी सूची इस प्रकार है। 

 

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!