Breaking News

3 करोड़ की लागत से अपग्रेड होगा साइंस कॉलेज : कलेक्टर ने जनसहयोग व अन्य मदों से और राशि उपलब्ध कराने सहमति दी

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (साइंस कालेज) का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी व प्रयोगशालाएं देखने के साथ ही पूरे कालेज का भ्रमण किया। लाइब्रेरी में प्रतिष्ठित संस्थानों के रिसर्च पेपर और किताबें उपलब्ध कराने कहा। प्रयोगशालाओं के मेंटनेंस के लिए महाविद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में उत्कृष्ट स्वामी आत्मानंद मॉडल कॉलेज का निर्माण कर रहे हैं, जो पूर्णता की ओर है। कुछ ही दिनों मुख्यमंत्री  भुपेश बघेल द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि जिले के उन कॉलेजों को भी रिनोवेट करें, जिनका इतिहास में जिले के लिए योगदान रहा है। जहां पढ़ कर छात्रों ने देश-विदेश में अलग-अलग फील्ड में अपना नाम किया है। यहां से राजनेता, वैज्ञानिक, अधिकारी बने हैं। यहाँ के अधोसंरचना और उपकरणों को अपग्रेड करने की ज़रूरत है। कालेज प्रबंधन से अति आवश्यक उपयोगी उपकरणों और  संसाधनों के लिए जिला खनिज न्यास निधि से 3 करोड़ रुपये देने पर सहमति दी।

प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह और वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अनुपमा अस्थाना ने महाविद्यालयीन गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर  पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने साइंस कॉलेज के इतिहास और विकास क्रम का प्रेजेंटेशन भी देखा। सन् 1958 में इस महाविद्यालय की शुरुआत कला और विज्ञान संकाय के साथ मल्टी फैकेल्टी कॉलेज के तौर पर हुई थी। साल 2017 में एनएएसी द्वारा “ए प्लस” श्रेणी की मान्यता मिली। 2018 मैं ऑटोनॉमी को 2029-30 तक बढ़ाया गया। साइंस कॉलेज ने खेल, कला, विज्ञान व अन्य क्षेत्रों में देश व दुनिया में दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व किया है।

इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार ने भविष्य में देश के सर्वोच्च उत्कृष्ट महाविद्यालयों की सूची में शामिल होने के लिए अधोसंरचना, शोध उपकरण, ग्रंथालय तथा सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आवश्यक कमियों की जानकारी दी। उनसे प्रदेश के इस एकमात्र ए प्लस महाविद्यालय के उन्नयन हेतु आवश्यक लगभग 12 करोड़ राशि प्रदान करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य से कहा कि उपरोक्त राशि का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में विभिन्न उद्योगों के सीएसआर मद से और प्रस्तावित राशि महाविद्यालय को प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!