Breaking News

स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के स्थापना दिवस पर अध्यक्ष वोरा ने कर्मचारियों को दिया एक विशेष वेतनवृद्धि का तोहफा

द सीजी न्यूज

रायपुर/ छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा ने कार्पोरेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों को एक विशेष वेतनवृद्धि देने की घोषणा की। कार्पोरेशन के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वोरा ने कहा कि  छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन प्रदेश में 141 शाखाओं और 20.56 लाख मेट्रिक टन वैज्ञानिक भण्डारण क्षमता के साथ प्रदेश की अग्रणी और विश्वासनीय भण्डारण एजेंसी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष पद की जो जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन को देश में नंबर-1 पर लाने की दिशा में वे भरसक प्रयास करेंगे।

वोरा ने कहा कि निगम द्वारा 53 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किये जा रहे मॉडर्न फूड टेस्टिंग लैब का निर्माण सितंबर 2023 तक बनकर तैयार होने की पूरी संभावना है। उन्होनें अधिकारियों को लैब की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। यह मॉडर्न फूड टेस्टिंग लैब निगम और प्रदेश के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि होगी। वोरा ने कार्पोरेशन मुख्यालय भवन में तकनीकी सहायकों के लिए लेबोरेटरी इक्विपमेंट्स से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया। कार्पोरेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर वोरा ने निगम के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य और कार्पोरेशन के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर निगम मुख्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!