Breaking News

वोरा ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात की : कहा – प्रदेश सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों की पूरे प्रदेश में हो रही है सराहना : विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करेगी कांग्रेस

द सीजी न्यूज

स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन, वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज रायपुर में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात की। वोरा ने राज्य सरकार के कार्यक्रमों और नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कामकाज से आम जनता खुश है। अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

न्यू सर्किट हाउस में मुलाकात के दौरान वोरा ने प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा को दुर्ग आगमन का न्यौता भी दिया। वोरा ने कहा कि दुर्ग में कांग्रेस की बैठक लेकर संगठन नेताओं को मार्गदर्शन दें। वोरा के साथ दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम सभापति राजेश यादव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्री भी मौजूद रहे। कांग्रेस महासचिव से प्रदेश के कई विधायकों ने भी मुलाकात की।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!