Breaking News

2 करोड़ से 6 तालाबों की सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य फौरन शुरू कराएं निगम अधिकारी : नागरिकों को भरपूर पानी उपलब्ध कराना जरूरी : पेयजल व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग भी करें : वोरा

द सीजी न्यूज

पोलसाय पारा एरिया के दर्जनों नागरिक आज विधायक वोरा के निवास पहुंचे और पोलसाय तालाब की सफाई न होने के कारण गंदगी और बदबू बढ़ने की समस्या से अवगत कराया। वोरा ने समस्या सुनने के बाद निगम कमिश्नर को तत्काल तालाब की सफाई का काम शुरू कराने के निर्देश दिये। वोरा ने कहा कि पोलसाय तालाब, लुचकी तालाब सहित शहर के सभी तालाबों की यही स्थिति है। तालाबों की गंदगी की सफाई का कार्य तत्काल किया जाना चाहिए। नागरिको की समस्या सुनने के  बाद आज वोरा ने तालाबों का निरीक्षण भी किया। तालाबों के निरीक्षण के दौरान पार्षद मनीष बघेल, उषा ठाकुर, सत्यवती विजयंत पटेल, खिलावन मटियारा, नगर निगम अभियंता प्रकाश थवानी आदि उपस्थित थे।

पेयजल व्यवस्था की 24 घंटे मॉनिटरिंग करें अधिकारी

वोरा ने शहर की पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करने भी कहा है। वोरा ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में सभी वार्डों में पेयजल सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। अधिकारी खुद वार्डों में जाकर पेयजल व्यवस्था का जायजा लें। नागरिकों को पानी न मिलने या कम प्रेशर से पानी मिलने जैसी समस्या का सामना न करना पड़े, इसकी व्यवस्था होनी चाहिए। वोरा ने कहा कि नगर निगम के जलगृह विभाग में कंट्रोल रूंम बनाया जाए और पेयजल व्यवस्था के लिए एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त करें। पानी सप्लाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए जल कार्य विभाग के अधिकारियों की पूरी टीम फील्ड में रहकर कार्य करे। पानी सप्लाई व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।

सड़क, नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्य फौरन पूरा करें 

वोरा ने शहर में निर्माण और विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिये हैं। वोरा ने कहा कि बारिश से पहले ज्यादातर कार्य पूर्ण कर लिये जाएं। तालाबों की सफाई न होने पर नाराजगी जताते हुए वोरा ने कहा कि शहर के पोलसाय तालाब, लुचकी तालाब सहित अधिकांश तालाबों में गंदगी है। सफाई न होने से बदबू आ रही है। गर्मी के सीजन में तालाब की सफाई का काम प्राथमिकता से किया जाना चाहिए।

नगर निगम के कामकाज का हाल बेहाल 

नगरीय निकाय विभाग ने फरवरी माह में शहर के 6 तालाबों के सौंदर्यीकरण और सफाई के लिए 2 करोड़ रुपए मंजूर किये। वार्ड 15 के सिकोला तालाब हेतु 10 लाख, पोलसायपारा तालाब हेतु 23 लाख, कसारीडीह तालाब हेतु 68 लाख, माता तालाब पोटिया हेतु 37 लाख, वार्ड 54 शीतला तालाब के सौदर्यीकरण हेतु 42 लाख व लुचकीपारा तालाब हेतु 24 लाख की राशि स्वीकृत कराई है। वॉटर ट्रीटमेंट, रिटेनिंग वॉल, ट्यूबलर शेड, नाली, पेटिंग व खेलकूद उपकरण सामग्री के कार्य होने हैं। इसके बावजूद अभी तक सिर्फ टेंडर प्रक्रिया पूरी हो पाई है। वर्क आर्डर जारी नहीं किये जा सके हैं। इसके कारण तालाबों की सफाई का काम शुरू नहीं हुआ है। जून के बाद बारिश शुरू होने पर तालाबों में पानी भरने लगेगा। ऐसी स्थिति में तालाबों की सफाई के लिए पानी निकासी करना संभव नहीं हो पाएगा। इससे पहले शीतला तालाब सौंदर्यीकरण योजना के तहत हुई इसी तरह की लापरवाही के कारण करीब 25 लाख रुपए तालाब से पानी खाली करने में ही खत्म कर दिये गए। लीपापोती से हुए कार्यों के कारण शीतला तालाब का सौंदर्यीकरण नहीं हो पाया।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!