Breaking News

दिल्ली में आंदोलन कर रही पहलवान बेटियों को इंसाफ दिलाने भिलाई के नागरिक सड़कों पर उतरे

द सीजी न्यूज

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार और मैडल जीतने वाली महिला खिलाडियों के साथ यौन शोषण का प्रयास करने वाले अपराधियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग का समर्थन करते हुए आज भिलाई के नागरिक समाज ने प्रदर्शन किया। रविवार की शाम सिविक सेंटर चौक पर मूलनिवासी कला साहित्य और फिल्म फेस्टिवल और दुर्ग भिलाई सिविल सोसायटी के संयुक्त प्रदर्शन के दौरान इस मामले के आरोपी बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों के संदर्भ में तख्तियां लेकर इंसाफ की मांग कर रहे थे।

नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद मशाल जुलूस रैली निकाली गई। इसके बाद प्रशासन को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुखता से मांग करते हुए कहा गया है कि भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व आरोपी बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह और संदीप सिंह को यौन शोषण के अपराध में कानून के अनुसार तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और देश भर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर तत्काल अंकुश लगाया जाए।

प्रदर्शन में सुनील रामटेके, एल उमाकांत, विश्वास मेश्राम, सज्जाद हुसैन, लक्ष्मीनारायण कुंभकार, मिर्जा हफीज बेग, डीवीएस रेड्डी, यशोधरा राउत, अनिता मेश्राम, प्रतिमा वासनिक, सविता मेश्राम, अंजुम अली, शबाना सिद्दीकी, वासुदेव बंजारे, नादिया भूषण, अरविंद रामटेके, परदेशी राम वर्मा, भारती खांडेकर, मीना नारनवरे, सिद्धार्थ बोरकर, कमल टंडन, प्रभाकर खोबरागड़े, अशोक धवले, एसपी निगम, बिंतोश बाला, अजय मेश्राम, एसपी डे, विजय जांगड़े, जगन्नाथ त्रिवेदी, अशोक खातरकर, प्रवीण कालमेघ, राजेंद्र सुनगरिया, ध्रुव सोनी, लोकबाबू, आनंद सहित अनेक लोग शामिल हुए।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!