Breaking News

शराबबंदी पर भूपेश सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया चक्काजाम 

द सीजी न्यूज

दुर्ग। शराबबंदी को लेकर भूपेश सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में आज भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत की मौजूदगी में जिला भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने चक्काजाम किया। पटेल चौक पर हुए प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भूपेश सरकार पर जमकर प्रहार किया।

भाजपा नेत्रियों ने जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग से पटेल चौक तक पैदल मार्च किया। यहां भूपेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। भाजपा नेत्रियों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्काजाम करते हुए महिलाएं सड़क पर बैठ गई।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि सोनिया-राहुल-प्रियंका की तिजोरी भरने के लिए शराबबंदी के वादे को भूलकर भूपेश बघेल सरकार ने जमकर शराब घोटाला किया। शराबबंदी का वादा करने वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार ने 2000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला कर दिया। शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के बड़े कांग्रेस नेताओं और उनके रिश्तेदारों की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि भूपेश सरकार ने शराब बिक्री को अपनी अवैध कमाई का जरिया बनाया है। उन्होंने 2018 में माताओं, बहनों को वचन दिया था कि शराबबंदी की जाएगी। ऐसी झूठी सरकार को छत्तीसगढ़ की महिलाएं आने वाले समय में सत्ता से बेदखल कर देंगी।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के समय चरणबद्ध रूप से शराब दुकानों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन भूपेश बघेल सरकार के संरक्षण में शराब दुकानों में बढ़ोतरी हो गई। ऑनलाइन शराब की बिक्री चालू हो गई। गांव गांव में अवैध शराब बिक रही है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। रैली का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा और जयश्री राजपूत ने किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, अल्का बाघमार, अमिता बंजारे, आयुषी पांडेय, स्वीटी कौशिक, स्वाति साहू, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, सरिता मिश्रा, बानी सोनी, हिमा साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!