Breaking News

जलसंकट को लेकर भाजपा ने किया नगर निगम में हल्लाबोल प्रदर्शन : विधायक व महापौर को बताया जिम्मेदार

  • भाजपा पार्षदों ने मटका फोड़कर कहा – शीघ्र पानी नही मिला तो फिर होगा आंदोलन

द सीजी न्यूज

दुर्ग । शहर में कई दिनों से जलसंकट के विरोध में आज भाजपा पार्षदों के नेतृत्व में शहर के विभिन्न वार्डों की महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय में महापौर कक्ष के सामने जोरदार हल्लाबोल प्रदर्शन किया। विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए नाराजगी जताई गई। चूड़ियां भेंटकर विरोध दर्ज कराया गया।

भाजपा पार्षदों ने पानी की समस्या पर मटका फोड़कर विरोध प्रकट करते हुए जिला प्रशासन की ओर से पहुंचे एसडीएम मुकेश रावटे व निगम उपयुक्त मोनेंद्र साहू को ज्ञापन सौंपा। शीघ्र पानी की किल्लत दूर न होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, महामंत्री ललित चंद्राकर, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, भाजपा पार्षद देवनारायण चंद्राकर, गायत्री साहू, चंद्रशेखर चंद्राकर, कांशीराम कोसरे, नरेंद्र बंजारे, शिवेंद्र परिहार, नरेश तेजवानी, अजय वैद्य, मनीष साहू, ओमप्रकाश सेन, चमेली साहू, लीना देवांगन, कविता तांडी, पुष्पा गुलाब वर्मा, चमेली साहू, शशि साहू, हेमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

भाजपा नेताओं ने शिवनाथ नदी इंटकवेल का मोटर पंप समय पर न बदलने और टेंडर प्रक्रिया में लेटलतीफी पर महापौर की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कुल 1 करोड़ 60 लाख की राशि से लगने वाले मोटर पंप की खरीदी में आर्थिक लेनदेन और सेटिंग होने में देर के कारण टेंडर में विलंब होने के आरोप भी लगाए गए।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!