Breaking News

प्रो-वर्ल्ड एशियन चैंपियनशिप : दुर्ग के उद्भव शर्मा ने दो गोल्ड मैडल जीते : बेस्ट पॉवर लिफ्टर का खिताब भी मिला

  • उद्भव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव 

द सीजी न्यूज

बेंगलुरू में हुई पावर लिफ्टिंग प्रो-वर्ल्ड एशियन चैंपियनशिप स्पर्धा में दुर्ग के उद्भव शर्मा को दोहरा खिताब मिला। एडल्ट वर्ग के पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में उन्होंने सबसे अधिक 292 किलो और 300 किलो वजन उठाकर दोनों वर्गों के स्वर्ण पदक अपने नाम किये। उन्हें स्पर्धा में बेस्ट लिफ्टर का खिताब भी दिया गया।

स्पर्धा में स्पेन, ब्राजील, पुर्तगाल, सउदी अरब, ताइवान, इंडोनेशिया समेत दर्जन भर देशों के खिलाड़ी शामिल हुए। उनके बीच उद्भव ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

उद्धव ने पिछले हफ्ते बेस्ट स्क्वाट के टाइटिल के साथ प्रतिष्ठित प्रो एशियन एंड इंटरनेशनल चैंपियनशिप और वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग कांग्रेस डब्ल्यूपी कर्नाटका स्टेट चैंपियनशिप का दोहरा खिताब अपने नाम कर लिया। बैंगलुरू में आयोजित प्रो एशियन एंड वर्ल्ड चैंपियनशिप में उद्भव शर्मा ने 10 देशों के 3 सौ प्रतियोगियों को पछाड़कर खिताब पर कब्जा जमाया।

पीएचई विभाग में ईई समीर शर्मा के पुत्र उद्भव शर्मा ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। दोहरा खिताब जीतकर दुर्ग लौटे उद्भव ने बताया कि वीआईटी वेल्लूर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में तीन साल तक जॉब किया। इसी दौरान उन्हें पॉवर लिफ्टिंग में दिलचस्पी हुई। इसकी प्रैक्टिस शुरू कर दी। जुनून इतना बढ़ा कि उद्धव ने जॉब छोड़कर पूरी तरह पॉवर लिफ्टिंग को ही कैरियर बनाने का फैसला कर लिया।

कुछ अलग करने के जज्बे और संकल्प शक्ति के साथ उन्होंने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया। नतीजा ये है कि वे देश विदेश में कामयाबी के झंडे गाड़ रहे हैं।

उद्भव ने बताया कि वे दोहरा खिताब जीतने के बाद अब पॉवर लिफ्टिंग कांग्रेस इंटरनेशनल में देश का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहे हैं। इजिप्ट और किर्गिस्तान में अगले साल होने वाली प्रतियोगिता में खिताब जीतने के लिए उद्धव नए उत्साह से तैयारी में जुट गए हैं।

 

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!