Breaking News

स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वोरा चार दिवसीय गुजरात प्रवास पर रवाना

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन, विधायक अरुण वोरा चार दिवसीय गुजरात प्रवास के लिए आज रायपुर से रवाना हो गए। वे गुजरात में 29 मई तक रहेंगे। इस दौरान वे गुजरात के गांधी नगर स्थित फूड रिसर्च लेबोरेटरी सहित वेयर हाउस में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का अध्ययन करेंगे। वोरा के साथ छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के फूड टेस्टिंग लैब निर्माण के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मोहम्मद आगा हुसैन भी गुजरात गए हैं।

वोरा ने बताया कि आज अहमदाबाद पहुंचकर गुजरात स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के अधिकारियों से चर्चा की। शनिवार को वे गांधी नगर के फूड रिसर्च लैब का अवलोकन करेंगे और यहां उपलब्ध सुविधाओं का अध्ययन करेंगे। इसके अलावा वेयर हाऊस में अनाज के रखरखाव की आधुनिक व्यवस्थाओं का अध्ययन भी किया जाएगा।

वोरा ने आज साबरमती नदी के किनारे बने रिवर फ्रंट का अवलोकन भी किया। गौरतलब है कि वोरा के प्रयासों से दुर्ग में पुलगांव के पास शिवनाथ नदी पर रिवर फ्रंट योजना को राज्य शासन ने मंजूरी दी है। शिवनाथ रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। अहमदाबाद स्थित साबरमती नदी पर बने रिवर फ्रंट में उपलब्ध मनोरंजन सुविधाओं और व्यवस्थाओं के अनुसार दुर्ग में बनने वाले रिवर फ्रंट में भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!