Breaking News

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : कंबोडिया और इंडोनेशिया सहित 12 राज्यों की रामायण मंडलियां देंगी प्रस्तुति : अरण्यकाण्ड के प्रसंगों पर विशेष मंचन

द सीजी न्यूज

संस्कृति विभाग द्वारा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। आयोजन में शामिल होने के लिए कंबोडिया और इंडोनेशिया ने स्वीकृति दे दी है। इन दोनों देशों के रामायण मंडली से जुड़े कलाकार अपनी नयनाभिराम प्रस्तुति देंगे। रायगढ़ में 1 जून से 3 जून तक आयोजित होने वाले महोत्सव में इन देशों के अलावा छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों के मानस मंडलियों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगो पर प्रस्तुति देंगे। महोत्सव में रामायण के अरण्य कांड पर नृत्य नाटिका की विशेष प्रस्तुति होगी। इसके अलावा प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ और केलो आरती का भी आयोजन होगा।
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और समृद्ध आतिथ्य का संगम दिखेगा। रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजन से जुड़े अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहें है। उन्होंने हाल में ही तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महोत्सव में पहले दिन 1 जून को महोत्सव की शुरुआत होगी, जिसमें प्रतिभागी दलों का मार्च पास्ट होगा। दोपहर 3 बजे से रामायण मंडलियों की प्रस्तुति शुरू होगी। शाम को इंडियन आइडल फेम प्रसिद्ध सिंगर शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा की परफॉर्मेंस होगी।
दूसरे दिन 2 जून को दोपहर तीन बजे से रामायण मंडलियां प्रस्तुति देंगी। शाम को प्रसिद्ध गायक बाबा रघुवंशी और भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का समापन 3 जून को दोपहर 3 बजे मंडलियों की अंतिम प्रस्तुतियां होंगी। शाम 6 बजे केलो महाआरती और दीपदान का कार्यक्रम होगा। जिसके बाद प्रख्यात कवि कुमार विश्वास रामकथा कहेंगे और प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर के भजनों की प्रस्तुति होगी।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!