- व्यवस्था दुरुस्त करने सख्त निर्देश दिये
द सीजी न्यूज
सुराना कॉलेज वार्ड 40 की पार्षद नजहत परवीन की मांग पर महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा विशेष गैंग लगाकर केलाबाड़ी नाला की सफाई के निर्देश दिये गए हैं। महापौर के निर्देश पर बरसात के पूर्व नाले की सफाई शुरू कर दी गई है। केलाबाड़ी नाला में सुराना कॉलेज वार्ड,, अस्पताल वार्ड, स्टेडियम, घासीदास वार्ड, सिविल लाइन, केलाबाड़ी, सुभाष नगर की नालियों का पानी भरता है। बरसात के पूर्व नाला सफाई करना अति आवश्यक है। इससे बाढ़ की स्थिति से बचा जा सकेगा और आसपास के घरों में पानी भरने जैसी समस्या नहीं होगी।
निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि शहर के जिन स्थानों पर बारिश के समय नालियों व नालों में पानी भर जाता है। उन स्थानों का निरीक्षण कर बरसात से पूर्व साफ सफाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान पार्षद सतीश देवांगन, विजेंद्र भारद्वाज, एल्डरमेन कृष्णा देवांगन, लल्ला चौहान, कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, सहायक अभियंता आरके पालिया, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक अभियंता केवलानी, विकास दमाहे मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

