Breaking News

प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने किया भूपेश के तंज पर पलटवार : राहुल की तरह पैदल पूरे प्रदेश का दौरा करें

द सीजी न्यूज

राज्यसभा सांसद, छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर आजकल बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। पिछले 4 दिनों से संभाग के सातों जिलों का दौरा कर चुके हैं। बुधवार को ओम माथुर ने स्थानीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान भूपेश बघेल द्वारा कसे गए तंज पर पलटवार किया। ओम माथुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का स्वभाव ऐसा ही है। चुटकियां लेते रहना। वे चुटकियां लेते रहें। बीजेपी छत्तीसगढ़ में काम कर रही है। माथुर ने कहा कि मेरे बाद मुख्यमंत्री भी बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। उन्हें अपने बड़े नेताओं की तर्ज पर रायपुर से बस्तर पैदल यात्रा कर आना चाहिए। जिस तरह राहुल गांधी ने पूरे भारत का भ्रमण पदयात्रा से किया, उसी तरह मुख्यमंत्री को भी अपने प्रदेश के सभी जिलों का दौरा पैदल करना चाहिए।

भूपेश ने कसा था तंज

मंगलवार को ओम माथुर के बस्तर दौरे को लेकर तंज कसते हुए सीएम बघेल ने कहा था कि ओम माथुर शायद सड़क मार्ग से दौरा नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उनके लिए बस्तर में हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। अब बुजुर्ग व्यक्ति को पार्टी के बड़े नेता ऐसे दौड़ाएंगे तो कैसे होगा।  पुरंदेश्वरी जी चली गईं। जामवाल भी थक गए और अब एक बुजुर्ग व्यक्ति को लाए हैं। यहां तो बीजेपी साढ़े 4 साल में घर से बाहर नहीं निकली और वे आपस में ही उलझ रहे हैं। इसलिए ओम माथुर जी को छत्तीसगढ़ की कमान संभालनी पड़ रही है.

माथुर ने किया पलटवार

मुख्यमंत्री के इस बयान पर पलटवार करते हुए ओम माथुर ने कहा कि अगर मेरे हेलीकॉप्टर के दौरे से दिक्कत है तो  मुख्यमंत्री को पैदल दौरा करना चाहिए। भूपेश बघेल पिछले साढ़े 4 साल से सत्ता में हैं। उन्हें अपने प्रदेश का पैदल दौरा करना चाहिए। अभी बस्तर में मेरे दौरे के बाद मुख्यमंत्री भी यहां कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में शामिल होने आ रहे है। उन्हें राजधानी रायपुर से जगदलपुर तक पैदल आना चाहिए। उनके बड़े नेता ने भी पैदल भारत जोड़ो यात्रा की, उसी तरह मुख्यमंत्री को भी सभी जिलों में पदयात्रा करनी चाहिए।

माथुर बोले बस्तर में बीजेपी की स्थिति मजबूत

दरअसल बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर पिछले 4 दिनों से बस्तर मिशन पर हैं और लगातार सातों जिलों का दौरा कर विधानसभा स्तरीय बैठक ले रहे हैं, पिछले एक महीने में ही प्रदेश प्रभारी का यह दूसरी बार बस्तर दौरा है। ओम माथुर ने कहा कि बीजेपी पूरे बस्तर संभाग की 12 विधानसभा सीटों में मजबूत स्थिति में है और बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ ही बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार हैं। इस बार जरूर विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत होगी।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!