Breaking News

स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में हमारी सरकार ने बड़ा काम किया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

  • डड़सेना-कलार सामाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज केशकाल विकासखंड के ग्राम बेड़मा में आयोजित डड़सेना-कलार सामाज के संभाग स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मां दंतेश्वरी, भगवान सहस्त्रबाहु, बहादुर कलारिन और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

इस दौरान डड़सेना-कलार समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समर्थन मूल्य पर 65 प्रकार की वनोपज खरीदी के लिए महुए के फूल से तौलकर आभार जताया। सामाजिकजनों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने डड़सेना-कलार समाज के लिए केशकाल में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में हमारी सरकार ने बड़ा काम किया है। देवगुड़ी, माता गुड़ी, पेन गुड़ी का निर्माण कर रहे हैं। आदिवासी आस्था स्थलों का कायाकल्प भी कर रहे हैं। आदिवासी नृत्य महोत्सव का भी आयोजन कर रहे हैं। जिसमें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकार पहुंचते हैं, जिससे हमारी एक अलग पहचान बनी है। हमारे लिए गर्व की बात है कि हाल ही में हमने रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का सफल आयोजन किया। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां रामायण पर इतना भव्य आयोजन हुआ और देश ही नहीं विदेश के कलाकार भी इसमें शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में हमारी सरकार ने बड़े फैसले लिए। किसानों की आय बढ़ाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की। किसानों का ऋण माफी किया। इस साल हम किसानों से 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे। लॉक-डाउन की विपरीत परिस्थिति में भी हमने 17 रुपये किलो के महुआ को 30 रुपये प्रति किलो में खरीदने का काम किया और वनांचल के लोगों को आर्थिक स्थिरता दी। कोदो-कुटकी-रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की शुरुआत हमने की है, इससे किसानों की आय में जबरदस्त वृद्धि हुई है। मक्का भी समर्थन मूल्य में खरीदा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले, हमारा यह प्रयास है। आज 500 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। उन्हें बड़े शहरों में काम मिला है, हमारे युवा रोजगार पा रहे हैं। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी दे रहे है ताकि उन्हें अपना लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी हो। पिछले 2 महीने में 48 करोड़ रुपए बेरोजगारी भत्ता के रूप में देकर युवाओं को सम्बल दिया है। डड़सेना-कलार समाज ने भी छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह समाज बहुत परिश्रमी है। उन्होंने इस दौरान समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई भी दी।
उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम, बस्तर सांसद दीपक बैज, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम, विधायक संजारी-बालोद संगीता सिन्हा और कलार समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गजेंद्र ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप, विधायक अनूप नाग, संभागायुक्त बस्तर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., कलेक्टर कोण्डागांव दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण और आमजन उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!