द सीजी न्यूज
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ी दुनिया, ख्वाब वेलफेयर फाउडेशन और 36 मोंटाने संस्था के युवाओं ने सराहनीय और दूसरों के लिए बेहद प्रेरक पहल की। पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए इन संस्थाओं से जुड़े युवाओं ने रानीदहरा वॉटरफॉल के चारों ओर फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्र किया। लगभग 150 किलोग्राम कचरा 92 बैग में एकत्र किया गया।
छत्तीसगढ़ी दुनिया के संस्थापक रवि साहू ने बताया कि इस मुहिम में तकरीबन 35 लोग शामिल हुए, जो अलग-अलग जगहों पर सोशल मीडिया के माध्यम से हमसे जुड़े और इस अभियान में शामिल हुए। आगे भी सोशल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ ही नही बल्कि पूरे भारत में पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दे रहे है।
माउंटेन सोल, ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन, नो फोर प्लास्टिक ऑर्ग और विदित फाउंडेशन का खास सहयोग रहा। 36 मोंटाने के संस्थापक खेमलाल साहू ने बताया कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम किये जाएंगे। सेंट्रल मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज़म ने भी इस मुहिम की सराहना की है। स्टेट और सेंट्रल गवर्नमेंट को पर्यावरण स्थलों की देखरेख और उत्थान के लिए ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। अभियान को सफल बनाने में ब्रैंडन डिसूजा, प्रकाश देबनात, शशांक मसीह, साहिल विश्वकर्मा, ओमकार साहू, आर्यन साहू, रवि यादव, नरेंद्र ध्रुवे, समर्पित, आकाश अवस्थी, काशिफ, महेंद्र और सोशल मीडिया के अन्य संस्थापकों का योगदान रहा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


