Breaking News

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा भर्ती होगी : आवेदन आमंत्रित

द सीजी न्यूज

दुर्ग / राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले की स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार और मानव संसाधन नीति 2018 में दिये गये निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व जिला स्वास्थ्य समिति दुर्ग के अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती होगी। नर्सिंग ऑफिसर, प्रोग्राम असोसिएट – पी.एच.एन., लैब टैक्नीशियन, सपोर्ट स्टॉफ, जूनियर सेक्रेटियल असिस्टेंट, सिनियर नर्सिंग ऑफिसर, साईकोलॉजिस्ट – क्लीनिकल, सोशल वर्कर एन.एम.एच.पी., अटेंडेंट, डेंटल असिस्टेंट, फार्मासिस्ट, टी.बी.एच.व्ही, एस.टी.एस., हैल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर संगवारी, पीयर सपोर्टर, ए.एन.एम., फिजियोथैरेपिस्ट, सिटी अकाउंटेंट, एम.पी.डब्ल्यू पद के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से निर्धारित प्रपत्र में 21 जून 2023 तक कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। दुर्ग जिले की विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आमंत्रित करने कहा गया है। किसी अन्य माध्यम से अथवा सीधे आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए दुर्ग जिले के वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!