द सीजी न्यूज
भुवनेश्वर / ओडिशा के बारासोर में हुए ट्रेन हादसे के बाद एक के बाद एक ट्रेन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। अब नुआपाड़ा जिले में दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस के वातानुकूलित डिब्बे में आग लग गई। जब ट्रेन खरियार स्टेशन पहुंची तब आग बी-3 कोच में लगे होने का पता चला। बोगी में सवार यात्री घबरा गए। चीख-पुकार मच गई। ट्रेन को रोककर आग बुझाई गई और यात्रियों को आश्वस्त किया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ‘घर्षण और ब्रेक के अधूरे रिलीज के कारण ब्रेक पैड में आग लग गई। आग ब्रेक पैड तक ही सीमित थी। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। एक घंटे से भी कम समय में समस्या को ठीक कर लिया गया और ट्रेन रात 11 बजे स्टेशन से रवाना हुई।’ ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बयान जारी कर कहा कि 18426 के बी 3 कोच खरियार रोड स्टेशन पर रात को 10 बजकर 7 पहुंची। एसीपी (अलार्म चेन पुलिंग) के बाद ब्रेक नहीं लग पाए। ट्रेन के अधूरे ब्रेक रिलीज के कारण ब्रेक पैड में आग लग गई। कोच के अंदर कोई आग नहीं पहुंची। केवल ब्रेक पैड पर आग थी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
