द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के 13 स्थानों पर वेंडिंग जोन का निर्माण प्रस्तावित है। आज निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने जिला अस्पताल के पास शहर के दूसरे स्ट्रीट वेंडिंग जोन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वेंडिंग ज़ोन में 30 से अधिक गुमटी व्यवसाय के लिए दी जाएगी। वेंडिंग जोन बनने से सड़कों पर ठेलों के अवैध कब्जे समाप्त होंगे और राहगीरों को जाम से मुक्ति मिलेगी। गांधी प्रतिमा से लेकर गौरव पथ जिला हॉस्पिटल के आसपास फल ठेला व्यवसाइयों सहित अन्य ठेले वालों को स्ट्रीट वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा।
निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने उपायुक्त मोहेंद्र साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द वेंडिंग जोन में बिजली पोल समेत अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। पेयजल के लिए वेंडिंग जोन स्थल पर नल की व्यवस्था की जाएगी। महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि वेंडिंग जोन में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
