Breaking News

 सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी डॉ चावले की विदाई समारोह में उमड़े ग्रामीण

द सीजी न्यूज

दुर्ग / शासकीय होम्योपैथी औषधालय ग्राम डुन्डेरा में पदस्थ होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका चावले के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित विदाई समारोह में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। राष्ट्रीय भारती विद्यालय डुन्डेरा में आयोजित समारोह में मौजूद हर व्यक्ति ने 32 साल से लगातार चिकित्सा सेवा दे रही डॉ. चावले का सम्मान किया। चिकित्सालय में उनसे इलाज कराने वाले सभी लोगों ने अपने अनुभव सुनाते हुए डॉ चावले की सेवा भावना की मुक्तकंठ से सराहना की। ग्रामीणों ने उनके व्यवहार व कार्य के प्रति लगन की तारीफ की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भिलाई नगर निगम के पूर्व सभापति लुमेश्वर चंद्राकर, छत्तीसगढ़ी लोक गायक खुमान सिंह यादव, पार्षद विक्रम चंद्राकर, करगाडीह सरपंच घनश्याम गजपाल, लीलाधर साहू, साहू समाज अध्यक्ष छंग्गालाल साहू, एआर वर्मा मौजूद थे।

ग्रामवासियों की ओर से डॉ मोनिका चावले का सम्मान राष्ट्रीय भारती विद्यालय के प्राचार्य बीआर मौर्य, पर्यावरण प्रेमी व पत्रकार रोमशंकर यादव, सतनामी समाज अध्यक्ष केशव महिपाल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवकुमारी, साहू समाज अध्यक्ष छंग्गा लाल साहू, अन्नू साहू, नारायणी साहू, डोमन लाल देवांगन, होरी लाल देवांगन आदि ने  शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह, अभिनंदन पत्र और पौधा भेंटकर किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक शंकर महिपाल, आरती चंद्राकर, कांति विश्वकर्मा , सुनील बंजारे, कुबेर यादव, गोवर्धन साहू, इंद्रजीत सोनी, योगेश महिपाल, देवकी साहू, सुनीता गायकवाड़, प्रियंका टंडन, प्रमिला साहू, जामुन साहू, परम परमेश्वर, गरिमा साहू, निका पाण्डेय, देवेन्द्र महिपाल, सुरेश साहू, वीना वर्मा, चमेली यादव, सरस्वती यादव, लीजा साहू, पूर्णिमा क्षत्रिय, रुचि यादव, कविता यादव, संध्या साहू, चंद्रकांति क्षत्रिय, खिलेश्वरी वर्मा, नीलम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!