द सीजी न्यूज
रायपुर / छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन 23 सितंबर से 24 सितंबर तक होगा। आयोग की बैठक में प्रांतीय सम्मेलन के आयोजन की तिथि, स्थल आदि के साथ, सत्र के विषय, सत्राध्यक्ष संचालन और वक्ता के अलावा शब्दकोश निर्माण की समीक्षा हुई। आयोग के सचिव डॉ. अनिल भतपहरी के संयोजन में बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में तय किया गया कि आयोग का प्रांतीय सम्मेलन 23 व 24 सितम्बर को होटल बेबीलोन इंटरनेशनल वीआईपी रोड रायपुर में होगा। सम्मलेन में छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, साहित्य की परिचर्चा की जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से भाषाविद और कुलपति डॉ. केसरी लाल वर्मा, साहित्यकार सुरजीत नवदीप, डॉ. पीसी लाल यादव, सरला शर्मा, मंगत रविन्द्र, कवि मीर अली मीर, काशीपुरी कुंदन, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. परदेसी राम वर्मा, रामेश्वर शर्मा, डॉ. गीतेश अमरोहित, कुसुम माधुरी टोप्पो के साथ एम. ए. छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन से ऋतुराज साहू, संजीव साहू के अलावा आयोग के आदर्श दुबे, सुषमा गौराहा, दिनेश पाण्डेय, लोकेन्द्र वर्मा, लामेश्वर उरांव, दीपक लकड़ा, शैलेन्द्र गहरवाल मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
