Breaking News

मुख्यमंत्री ने युवा मितान सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा : सम्मेलन में आएंगे राहुल गांधी

द सीजी न्यूज

रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम नवा रायपुर स्थित मेला ग्राउंड पहुंचकर 2 सितम्बर को आयोजित होने जा रहे प्रदेश स्तरीय राजीव युवा मितान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद राहुल गांधी होंगे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सांसद दीपक बैज, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, आईजी रतनलाल डांगी, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!