द सीजी न्यूज
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 63 से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने आज ग्राम मोहलई छातागढ़ बाबा मंदिर में पुजा अर्चना कर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इसके बाद ग्राम रसमडा, सिलोदा, खपरी, अंजोरा ख, थनौद, बिरेझर बस्ती, बिरेझर भाठा में कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू आम जनता से आशीर्वाद लेने पहुंचे, जहां लोगों ने आरती कर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
आम जनता को संबोधित करते हुए ताम्रध्वज साहू ने छातागढ़ बाबा को प्रणाम करते हुए कहा कि मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र में सभी को पारिवारिक सदस्य मानते हुए क्षेत्र की सेवा की है। सभी के सुख-दुख में लगातार सम्मिलित हुआ, जिसका आज प्रतिफल है कि आज लोग खुद होकर अपना समर्थन पारिवारिक सदस्य की तरह दे रहे हैं। क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। पिछले 5 साल में क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में करोड़ों की राशि से विभिन्न विकास कार्य हुए हैं।
ताम्रध्वज ने कहा कि पहले की तरह इस बार भी चुनाव जीतने पर किसानों का कर्ज माफ होगा। KG से PG तक निःशुल्क शिक्षा मिलेगी। मेडिकल और इंजीनियरिंग भी गैस सिलेंडरों पर ₹500 प्रति सिलेंडर सब्सिडी दी जाएगी। 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। प्रदेश के साढ़े 17 लाख गरीब परिवारों को खुद का आवास मिलेगा। गरीब परिवारों को ₹10 लाख तक, APL परिवारों को 5 लाख तक इलाज की सहायता, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में ₹7,000 की जगह अब ₹10,000 सालाना मिलेगा।
महिला स्व सहायता समूहों और सक्षम योजनांतर्गत लिए ऋण माफ होंगे। राज्य के सभी शासकीय स्कूलों का स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अपग्रेडेशन, 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्कों (रीपा) की स्थापना,सड़क और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं पर निःशुल्क इलाज किया जाएगा। परिवहन व्यवसायियों के 726 करोड़ का बकाया कर्ज माफ माफ होगा। जातिगत जनगणना कराई जाएगी।
इस अवसर पर केश शिल्प बोर्ड अध्यक्ष नंदकुमार सेन, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल बोर्ड केशव बंटी हरमुख, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र देशमुख,भीषम हिरवानी, मोहन हरमुख, जिला पंचायत कृषि सभापति योगिता चंद्राकर ज़िला पंचायत सभापति लक्ष्मी साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमीत गायकवाड़,अध्यक्ष सहकरिता प्रकोष्ट रिवेन्द्र यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर, प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्णा देवांगन, जनपद सभापति टिकेश्वरी लाल देशमुख, जनपद सदस्य हरेद्र देव, महेंद्र सिन्हा, हेमंत देशमुख, रविन्द्र सिन्हा, भरत निषाद, तुलसी देशमुख, यशवंत, धर्मेंद्र बंजारे, रिझन ठाकुर, दिग्विजय सिन्हा, ढलेश साहू, राजेश साहू, सरपंच गण कांग्रेस कार्यकर्ता सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

