Breaking News

ठंड के साथ बढ़ने लगा राजनीतिक तापमान : पाटन में नहीं चल रही भूपेश की हवा … ग्रामीण बोले वो मन तो सून्य बटा सन्नाटा हे … दुर्ग ग्रामीण में चुनावी दौड़ में काफी आगे निकले ताम्रध्वज … अहिवारा, दुर्ग शहर और लौह नगरी की दोनों सीटों पर बदल रही राजनीतिक फिजा … पढ़िये पूरी रिपोर्ट …

द सीजी न्यूज

जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक तापमान भी बढ़ने लगा है। दस दिनों पहले दिखने वाले पॉलिटिकल सीन में तब्दीलियां आने लगी है। आरोप प्रत्यारोप के दौर तेज होने लगे हैं। डोर टू डोर जनसंपर्क के साथ ही बैक डोर से सेटिंग का खेल भी चल रहा है। पॉलिटिकल स्क्रीन पर जो सीन दिख रहे हैं, उससे कई गुना ज्यादा खेल पर्दे के पीछे हो रहे हैं।

पाटन में गजब का सीन है। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की हवा नहीं चल रही बल्कि … आंधी चल रही है। यहां के गांव-गांव में चुनावी राजनीति की बात शुरू करते ही ग्रामीण कहते हैं – ये छोर से ओ छोर तक कका ही कका हे … ओखर जइसे कोई नई हे …वो हमर मितान भी हे … हमर सियान भी हे। पाटन में भूपेश बघेल द्वारा कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों की चर्चा है। किसानों समेत हर वर्ग के लिए किये गए कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा है। भूपेश के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल और जनता कांग्रेस प्रत्याशी अमित जोगी के बारे में पूछने पर ग्रामीण एक लाइन में बात खत्म कर देते हैं – वो मन तो सून्य बटा सन्नाटा हे  …

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर की पिछले 10 साल से सक्रियता के बावजूद चुनाव प्रबंधन में पिछड़ने लगे हैं। यहां ताम्रध्वज साहू द्वारा कराए गए विकास कार्यों की चर्चा है। ताम्रध्वज चुनावी दौड़ की शुरुआत में ही काफी आगे हो गए हैं।

दुर्ग शहर में भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने टिकट मिलते ही जनसंपर्क शुरू कर दिया। इसके बावजूद गजेंद्र अपनी राजनीतिक पहचान बनाने में सफल नहीं पाए हैं। भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि पीएम नरेंद्र मोदी की सभा के बाद राजनीतिक फिजा बदलेगी। दूसरी ओर वोरा को बीते पांच साल से रोज जनता के बीच रहकर उनके साथ आत्मीय रिश्ते बनाए रखने का फायदा मिल रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भूपेश बघेल सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और वोरा की सक्रियता और शहरवासियों के लिए किये गए विकास कार्यों के आगे किसी की दाल नहीं गलेगी … दुर्ग में भूपेश-वोरा का जादू चलेगा … मोदी का जादू तो महंगाई ने ही खत्म कर दिया …

अहिवारा में भाजपा का दबदबा दिख रहा है। भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा की पैठ कम नहीं हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे की स्थिति भिलाई चरौदा नगर निगम में बेहतर है, लेकिन जामुल, अहिवारा में कोसरे को समर्थन नहीं मिल रहा है। चुनाव प्रबंधन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

वैशाली नगर में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर का चुनाव प्रबंधन उम्दा है और शायद इसीलिये वे आगे होने लगे हैं। पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, पूर्व महापौर नीता लोधी सहित ज्यादातर दावेदारों का साथ पाकर मुकेश अब मुस्कुराने लगे हैं। भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन की विवादास्पद छवि के कारण उन्हें ज्यादा समर्थन नहीं मिल रहा।

भिलाई नगर में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव की ईनर्जेटिक इमेज के साथ यूथ पॉवर का काम्बो पैक उन्हें भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पांडेय से आगे कर रहा है। भिलाई नगर की जनता का कहना है कि देवेंद्र का विजन काफी बेहतर है। पिछले पांच साल में टाउनशिप एरिया और खुर्सीपार में कराए गए शानदार विकास कार्यों ने देवेंद्र का ग्राफ बेहतर बना दिया है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!