Breaking News

आयुष्मान भारत योजना से स्वास्थ्य से पीड़ित व्यक्ति की जरूरतें पूरी : गजेंद्र यादव

  • डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए प्रदेश व दुर्ग की जनता तैयार 

द सीजी न्यूज

शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने अपना जनसंपर्क भाजपा चुनाव कार्यालय से शुरू किया। सिद्धार्थ नगर, गवली पारा, गांधी चौक, शनिचरी बाजार, लंगूर वीर मंदिर से आपापुरा संपूर्ण बस्ती, गांधी चौक राम मंदिर, जवाहर चौक, हटरी बाजार से डॉक्टर ताम्रकार क्लिनिक, कंकालिन मंदिर गली से, मनमोहन स्वीट्स, राम मंदिर होते हुए, डॉक्टर चोपड़ा गली से पंचमुखी हनुमान मंदिर, ढीमर पारा हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। जनसंपर्क यात्रा के दौरान व्यापारिक बंधुओ से चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देने के लिए अनुरोध किया। चर्चा के दौरान व्यापारिक बंधुओं ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

जनसंपर्क यात्रा के दौरान प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि जनसंपर्क में महापौर के वार्ड में हमने देखा मूलभूत सुविधाओं का अभाव और समस्याओं का अंबर जगह-जगह देखा। गंदगी, पार्किंग के साथ बेतरतीब और अवैध कब्जे के कारण व्यापार में दिक्कतें हो रही है।

गजेंद्र यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत योजना जिसमें 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज स्वास्थ्य से पीड़ित व्यक्ति करा सकता है। इस योजना के माध्यम से वह व्यक्ति जो अपनी जिंदगी की जंग हार चुका था, अपनी जीने की उम्मीद को  वापस पा लिया। आयुष्मान भारत योजना संजीवनी की तरह है।

आयुष्मान भारत “निरामयम” योजना का उद्देश्य गरीब व असहाय परिवारों पर बीमारियों पर खर्च होने वाले आर्थिक बोझ और गुणवत्तापूर्वक इलाज समय पर उपलब्ध कराना है। इस योजना के हितग्राही परिवार को 5 लाख रुपये का सालाना इलाज योजना के अन्तर्गत सम्बध्द निजी व शासकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध होगा।

जनसंपर्क के दौरान अलका बाघमार पंडित काशीनाथ शर्मा, मदन वढाई विनायक ताम्रकार सत्यनारायण शर्मा महेंद्र दिल्लीवार प्रकाश साहू आशीष खंडेलवाल श्याम शर्मा मनोज शर्मा हिमांशु शुक्ला छन्नू यादव देव वर्मा रोशनी साहू मौसमी ताम्रकार हेमलता साहू सुधा राठोर कालिंद्री साहू सीमा शर्मा रितेश शर्मा दीपक सिंह द्वारका साहू शशि साहू नंदू साहू कमल देवांगन अश्वनी चंदेल गुलाब वर्मा बाबा ब्रह्म भट्ट मनोज तिवारी मनोज अग्रवाल राजाराम जलतारे विष्णु साहू उपस्थित रहे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!