द सीजी न्यूज
लौह नगरी के वैशाली नगर क्षेत्र में चुनावी जंग का अंदाज एकदम जुदा हैं। वैशाली नगर में दोनोंं युवा प्रत्याशी आमने-सामने हैं। कांग्रेस से मुकेश चंद्राकर और भाजपा से रिकेश सेन चुनाव मैदान में हैं। यहां शुरुआती दौर में कांटे की टक्कर होने की स्थति रही लेकिन जैसे जैसे वक्त गुजर रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस की स्थिति बेहतर हो रही है। खास तौर पर गैस सिलेंडर रिफिल करने पर 5 सौ रुपए की छूट और 2 सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने के साथ ही केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा जैसे वायदों से कांग्रेस को एकतरफा जीत की उम्मीद है।
शुरुआती दौर में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर पिछड़ते नजर आ रहे थे, लेकिन हालिया दिनों में मुकेश की स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है, वहीं रिकेश सेन की नगर निगम मेंं पार्षद रहने के दौरान विवादास्पद छवि का नुकसान हो रहा है। मुकेश सीधे, सरल हैं और मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। उनका मतदाताओं से संवाद लोगों को कनेक्ट कर रहा है।
वैसे भी सीएम भूपेश बघेल के पांच साल के कार्यकाल के दौरान बिजली बिल हाफ, किसानों का कर्ज माफ, बेरोजगारी भत्ता, 25 सौ रुपए प्रति क्विंंटल की दर से धान खरीदी सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं से क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में काफी मजबूत स्थिति है। चुनाव जीतने पर गैस सिलेंडर रिफिल कराने पर 5 सौ रुपए की सब्सिडी, केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा, किसानों की कर्जमाफी, 2 सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त जैसी जनहितैषी वादों से आम जनता कांग्रेस के पक्ष में है। मुकेश की सीधी सरल छवि के कारण यहां कांग्रेस और मजबूत हो गई है। मुकेश का चुनावी प्रबंधन भी बेहद सधा हुआ है।
कांग्रेस प्रत्याशी के साथ पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह पूरी ताकत से चुनाव अभियान चला रहे हैं। पूर्व महापौर नीता लोधी का आत्मीय संबंध हर वार्ड के नागरिकों से है। दोनों अनुभवी नेताओं के साथ उनकी टीम भी चुनाव अभियान में शामिल है। हाल ही में हुए जनसंपर्क अभियान के दौरान इसकी बानगी देखने को मिली। मुकेश जहां-जहां गए, हर जगह उन्हेंं व्यापक जनसमर्थन मिला।
दूसरी ओर रिकेश शुरू में मजबूत दिख रहे थे, लेकिन नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रहते हुए उनकी छवि के कारण रिकेश का काफी नुकसान हो रहा है। भाजपा नेताओं द्वारा नगर निगम में कमीशनखोरी की स्वीकारोक्ति से जहां भाजपा नेता खफा हो गए हैं, वहीं इस वायरल वीडियो से रिकेश की साख पर भी धक्का लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर का कारवां लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों के समर्थन से बढ़ते कारवां को देखकर यह कह पाना मुश्किल है कि आने वाले दिनों में रिकेश सेन वायरल वीडियो से होने वाले नुकसान की भरपाई करने में कामयाब हो पाएंगे या नहीं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
