Breaking News

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बड़ी तादाद में भाजपा प्रवेश कर रहे कांग्रेसी : ताम्रध्वज साहू के रवैये पर जताई नाराजगी : कहा – “अब हम नहि सहिबो विधायक ल बदल के रहिबो”

  • रूआबांधा बस्ती के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल :

द सीजी न्यूज

भिलाई। कांग्रेस की नीतियों से आहत होकर भाजपा की नीति रीति से प्रभावित होते हुए कांग्रेस के युवा छाया पार्षद विश्वजीत सिंह, वरिष्ठ नेता बिब्बू दत्त शर्मा ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ रिसाली, रूआंबांधा बस्ती क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा प्रत्याशी ललित चन्द्राकर व चुनाव संचालक प्रीतपाल बेलचंदन ने भाजपा में प्रवेश लेने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपाई गमछा पहनाकर फूलों से स्वागत किया। बिष्णु दत्त शर्मा पूर्व मे निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी रहे हैं। विश्वजीत सिंह युवा छाया पार्षद हैं। विश्वजीत सिंह वार्ड 7 छाया पार्षद के साथ तामेश साहू, सुखेंद्र कोठल, घनश्याम साहू,योगेश वर्मा ,पीयूष लहरे, कुलेश्वर साहू, वेणु देशमुख ने भाजपा की सदस्यता ली और चुनाव में  कमल फूल  को जिताने का संकल्प लिया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर

लगातार भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ का भाजपा प्रवेश का सिलसिला जारी है। एक दिन पहले ही ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी के समक्ष ग्राम चिरपोटी व मचादुर कें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने संकल्प लिया है कि “अब हम नहि सहिबो विधायक ला बदल के रहिबो”।

जनसंपर्क की शुरुआत रूआबांधा बस्ती से हनुमान मंदिर में पूजापाठ करके किया गया । रूआंबांधा सेक्टर, एच.ए.सी.एल. रूआबांधा, माया नगर, मैत्रीकुंज, प्रगति नगर मे जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया । जन संपर्क के दौरान लोगों ने भाजपा प्रत्याशी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और कमल फूल का बटन दबाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा चुनाव संचालक प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेंडे, जिला मंत्री रोहित साहू, योगेंद्र पांडे, कंचन सिंह, विधि यादव, मनोहर देवांगन, दशरथ साहू, महामंत्री राजू जंघेल, पंचराम साहू, बाबूलाल साहू, नरेंद्र निर्मलकर, रमा साहू, माया यादव, शैलेन्द्र साहू, ममता नवीन सिन्हा, नागेंद्र, प्रवीण राजपूत, अनुपम साहू, मुकेश पांडे, रंग बहादुर सिंह, अजित चौधरी, रणविजय सिंह, गरीबा धुरा, बसंती साहू, करुणा यादव, कमला टंडन, अंजू यादव आदि कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!