Breaking News

ये प्रमोद कौन है … सीएम भूपेश बघेल के ट्वीट से पूरे प्रदेश में हलचल … कांग्रेस ने ट्वीट किया – सारा सच ये पेन ड्राईव बोलेगी …

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर गृहमंत्री अमित शाह आज चुनावी घोषणा पत्र जारी करने रायपुर आए हैं, वहीं कांग्रेस ने भी बड़ा सियासी दांव खेला है। सीएम भूपेश बघेल ने सुबह-सुबह एक्स पर ट्वीट करते हुए राजनीतिक हलकों में सनसनी मचा दी है।

सीएम ने ट्वीट किया है – प्रमोद ने उन्हें क्या दिखाया ? फिर प्रमोद ने उन्हें क्या बताया ? थोड़ी देर में पता चलेगा।

सीएम के ट्वीट से कांग्रेस भाजपा की राजनीति में हलचल मच गई है। कांग्रेस में ही तीन प्रमोद हैं। प्रमोद दुबे, प्रमोद नायक और प्रमोद तिवारी। अब इनमें से किसी के बारे में कुछ बात हो रही है या किसी और प्रमोद के बारे में खुलासा होने वाला है। इसके बारे में अटकलों का बाजार गर्म है।

कांग्रेस ने एक और ट्वीट किया है –  ना ED बोलेगी, ना CD बोलेगी, अब सारा सच ये पेन ड्राइव बोलेगी। बस थोड़ी देर में।

 

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!