द सीजी न्यूज
आज जब प्रमोद वाले ट्वीट पर सीएम भूपेश बघेल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि थोड़ा देर और इंतजार कीजिए। उन्होंने कहा कि पीएम भ्रष्टाचार की बात करते हैं ,पीएम केयर फंड का कोई हिसाब नहीं देते। चुनावी फंड के बारे में कोई जानकारी नहीं देते। मोदी जी झूठ बोलने की सीमा को लांघ चुके हैं। ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास जी यहां आए, उनके पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था किसने की? उनके विमान, हेलीकॉप्टर की वीडियोग्राफी कराई गई ? पूरी व्यवस्था भाजपा द्वारा कराई गई है, ये पूरा खर्च भाजपा में जुड़ना चाहिए।
उन्होंने ये भी कहा कि निर्वाचन आयोग को संज्ञान लेकर बीजेपी की मान्यता रद्द करनी चाहिए। बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने घोषणा पत्र के वादे पूरे नहीं किए थे, जनता भाजपा के घोषणा पत्र पर भरोसा नहीं करेगी। गौरतलब है कि आज भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।
इधर, कांग्रेस नेताओं के ट्वीट के बाद प्रदेश कांग्रेस के अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक और ट्वीट किया गया है। ट्वीट में एक पेन ड्राइव दिखाया गया है। ना ED बोलेगी, ना CD बोलेगी, अब सारा सच ये पेन ड्राइव बोलेगी…बस थोड़ी देर में। अब देखना होगा कि कांग्रेस के पेन ड्राइव से क्या निकलकर सामने आता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
