Breaking News

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर को : सैनिकों के कल्याण के लिए दान की अपील

द सीजी न्यूज

रायपुर/ सशस्त्र सेना झंडा दिवस प्रति वर्ष भारतीय सेना की बहादुरी, त्याग व समर्पण के सम्मान में और वीर शहीदों की स्मृति में 7 दिसम्बर को हर्ष के साथ मनाया जाता हैं। इस परिप्रेक्ष्य में सचिव, राज्य सैनिक बोर्ड एवं संचालक सैनिक कल्याण, ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, व्ही. एस. एम (से.नि), द्वारा छत्तीसगढ के सभी नागरिक से अपील की गई है कि शहीद सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों और सेना में सेवारत सैनिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास व कल्याणकारी योजनाओं के लिये अधिक से अधिक दान देकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करें।

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस समस्त नागरिकों के लिये अपनी सेना में विषम और दुर्गम इलाकों में सेवारत सैनिकों, वीर शहीदों के परिवार व भूतपूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का उत्तम अवसर है, जिसमें सभी नागरिक दिल खोलकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में बढ़ चढ़कर योगदान दे सकते हैं। झंडा दिवस की यह राशि घायल सैनिकों के पुनर्वास, शहीद सैनिकों के परिवार को आर्थिक सहायता और भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों हेतु कल्याणकारी योजनाओं एवं पुनर्वास में उपयोग की जाती है।

दान की गई समस्त राशि, आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 के अंतर्गत आयकर से मुक्त होगी। उपरोक्त दान राशि, ‘सचिव, छत्तीसगढ़ के पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए समामेलित विशेष निधि’’ ए/सी नंबर- 20246292607 IFSC Code-IDIB 000R518  के नाम पर भेजी जा सकती है। इसके अलावा समीप के सैनिक कल्याण कार्यालय से सम्पर्क कर चेक/आरटीजीएस/ड्रॉफ्ट के माध्यम या बारकोड के व्दारा दिया जा सकता हैं।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!