Breaking News

बीएम शाह हॉस्पिटल में 5 दिवसीय निःशुल्क हृदय रोग जांच व परामर्श शिविर का अयोजन

द सीजी न्यूज

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान बीएम शाह हॉस्पिटल में नि:शुल्क 5 दिवसीय हृदय रोग जांच व परामर्श शिविर का अयोजन किया गया है। 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक पांच दिनों तक यहां हृदय रोग से संबंधित नि:शुल्क परामर्श लिया जा सकता है। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव जैन अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
बीएम शाह अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शिविर 11 से 15 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। शिविर में निःशुल्क परामर्श के साथ बीपी, ईसीजी आदि नि:शुल्क रखा गया है। एंजियोग्राफी में 10%, 2 -डी – इको, टीएमटी में 50% की छूट के साथ खून व पेशाब की जांच में 30% की छूट दी जा रही है। सोनोग्राफी, एक्स – रे में भी 20% की छूट दी जा रही है। अधिक जानकारी व पूर्व पंजीयन हेतु 9827159053, 9131456112,  7000281268 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!