Breaking News

आरोप-प्रत्यारोप की बजाय संगठन को मजबूत बनाना जरूरी : कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने एकजुट होकर करें काम : वोरा

द सीजी न्यूज

विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने आज कहा है कि कांग्रेस पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप की बजाय एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत है। वोरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है। हम सबने एकजुट होकर पांच साल तक छत्तीसगढ़ राज्य की जनता के हितों के लिए जनकल्याणकारी कार्य किये हैं। किसी कारणवश चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में नहीं आ सके। चुनाव में पराजय के कारणों की सकारात्मक समीक्षा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत हैं।

वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किये हैं। ऐसी योजनाएं लाई गई, जिनसे आम जनता को राहत मिली। इस तरह की योजनाएं पहले कभी भी लागू नहीं हो सकी। अभूतपूर्व विकास कार्य और उल्लेखनीय योजनाओं क़ा क्रियान्वयन हम सबने मिलकर किया है।

वोरा ने कहा कि चुनाव नतीजों को लेकर पार्टी फोरम में समीक्षा होनी चाहिए। सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी करने से कुछ भी हासिल नहीं होगा। समस्त कांग्रेसजनों को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। वोरा ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में अभी पांच वर्ष हैं। कांग्रेसजनों को पांच साल तक आम जनता के बीच लगातार एकजुट होकर सक्रिय रहना है और अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी करना है। छत्तीसगढ़ में फिर से सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ काम करने की जरूरत है।

वोरा ने कहा कि कुछ महीनों बाद लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। 2024 में ही नगरीय निकाय चुनाव होंगे और उसके बाद पंचायत चुनाव होंगे। इन चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए सक्रिय रहकर एकजुटता से कार्य करने की जरूरत है। बेहतर होगा कि हम सब बयानबाजी करने की बजाय कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाएं।

 

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!