Breaking News

जिले के नगरीय निकायों के गौठानों में रखे गए हैं 3650 मवेशी : कलेक्टर ने अधिकारियों को जिले में प्रदूषण जांच और धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने कहा

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ जिले के नगरीय निकायों के सड़कों पर आवारा घुमन्तू मवेशियों की धरपकड़ निकायों द्वारा की जा रही है। मवेशियों के कारण सड़क दुर्घटना की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगरीय निकायों के गौठानों में मवेशियों को रखने के लिए समुचित प्रबंध किये गए हैं। अब तक जिले के नगरीय निकायों के गौठानों में 3650 मवेशी रखे गये हैं।

कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज अधिकारियों की समय-सीमा बैठक में नगरीय निकायवार गौठानों में रखे गये मवेशियों की जानकारी ली। नगरीय निकायों के अधिकारियों ने बताया कि नगर पंचायत उतई में 229, धमधा में 165, पाटन में 285, नगर पालिका अहिवारा में 321, कुम्हारी में 342, जामुल में 48, अमलेश्वर में 327 और नगर निगम भिलाई में 738, भिलाई-चरोदा में 235, रिसाली में 254 व नगर निगम दुर्ग में 685 मवेशी गौठानों में रखे गये हैं।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आगामी 17 दिसम्बर तक इस संबंध में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने कहा। उन्होंने समीक्षा के दौरान पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों को बीएसपी सहित सभी इण्डस्ट्रियल एरिया में प्रदूषण जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा। इसी प्रकार सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी को संबंधित क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था का निरीक्षण करने निर्देशित किया है। बैठक में विभागवार समय-सीमा, जनशिकायत, कलेक्टर जनचौपाल के लंबित प्रकरणों और सारथी एप में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के सी.ई.ओ. अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर गोकुल रावटे और योगिता देवांगन, सभी नगरीय निकायों के आयुक्त, सभी एसडीएम, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!