मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने पर जशपुर जिले के महिलाओं में भी जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। महिलाओं ने अपनी ख़ुशी का इजहार करने के लिए रायपुर के विधायक निवास कॉलोनी पहुंचकर झूमकर नृत्य किया।

जशपुर जिले की ममता कश्यप, शारदा प्रधान, रीना बरला ने बताया कि आज हम महिलाओं की मंडली ने मुख्यमंत्री विष्णु साय की पत्नी कौशल्या देवी साय से मुलाकात की औक उनके साथ मिलकर पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद लेते हुए खुशियां मनाई।

सभी महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
