Breaking News

नवनियुक्त कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से मिले कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी : परामर्शदात्री समिति की बैठक बुलाने की मांग की

द सीजी न्यूज

कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु परामर्श दात्री समिति का बैठक आहूत करने का अनुरोध किया है। कलेक्टर ने समस्याओं को निराकरण करने जल्द बैठक बुलाने और समस्याओं को निराकरण करने आश्वस्त किया है।

इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री व जिला अध्यक्ष फैडरेशन के संयोजक विजय लहरे, फेडरेशन के प्रांतीय महासचिव राजेश चटर्जी, जिला महासचिव अनुरूप साहू, हरि शर्मा, रियाज अहमद, मनीष तिवारी, विजय प्रकाश मिश्रा, स्वास्थ्य संयोजक पंकज राठौर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला सचिव जीएस रावना धर्मेंद्र देशमुख , शिव दयाल, धृतलहरे, चंद्रेश प्रसाद, सियाराम ठाकुर, युगल किशोर मंडावी, युगल नेताम, आर रावटे, बी पी साहू सहित विभिन्न कर्मचारी संगठन के कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!