Breaking News

भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान भिलाई शाखा के सम्मेलन में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी : छत्तीसगढ़ के विकास में बिजनेसमैन और सीए से किया सहयोग का आह्वान

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ सिविक सेंटर भिलाई स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर में आज आयोजित भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेट संस्थान भिलाई शाखा के सम्मेलन में प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिककर, आवास, पर्यावरण, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि किसी भी देश के समुचित विकास के लिए वहां की राजनीतिक स्थिरता होना जरूरी है। भारतीय प्रजातांत्रिक प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए योग्य, शिक्षित और बुद्धिजीवी वर्ग को राजनीति में आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने में वहां पर दुनिया के डिमांड के अनुसार काम होना चाहिए। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने धरातल स्तर सेे कार्ययोजना तैयार कर देश को आगे ले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करने देश के सभी वर्ग के व्यक्तियों का सहयोग जरूरी है। वित्त एवं वाणिज्यिककर मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने हमें सिस्टम के साथ चलना होगा। उन्होंने सभी व्यापारियों बंधुओं और चार्टर्ड एकाउंटेंट को छत्तीसगढ़ के विकास में सहयोग हेतु आगे आने का आह्वान किया है। इस अवसर पर चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी, चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी, व्यापारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!