Breaking News

खनिज का अवैध परिवहन : 10 वाहन जब्त

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर जिले के अंतर्गत खनिजों के अवैध परिवहन, उत्खनन और भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए खनिज विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों ( उतई, सेलूद, मचांदुर, अण्डा, पाटन आदि ) का भ्रमण व निरीक्षण किया गया। विभिन्न वाहनों के माध्यम से खनिज चूना पत्थर के 3 हाईवा और खनिज रेत के 2 हाईवा कुल 5 वाहनों की जांच की गई। ड्राइवरों द्वारा परिवहन संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त वाहनों को मौके पर ही जब्त करने की कार्यवाही करते हुए थाना उतई व मचांदुर के अभिरक्षा में रखा गया है।

जब्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। आगामी समय में भी खनिजों के अवैध परिवहन, उत्खनन और भंडारण पर सतत निगरानी व कार्यवाही हेतु कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध खनन परिवहन पर कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए जिला स्तर पर टीम गठित की गई है।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!