Breaking News

मणिपुर पहुंचे राहुल गांधी : आज से शुरू हो रही है कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

द सीजी न्यूज

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में न्याय यात्रा की शुरुआत आज रविवार (14 जनवरी) से मणिपुर के थोबल से होने वाली है।  मणिपुर के इंफाल पहुंचने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 

यात्रा दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली थी, लेकिन दिल्ली में कोहरे के कारण राहुल के विमान ने देर से उड़ान भरी। राहुल के साथ अशोक गहलोत, सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा और राजीव शुक्ला जैसे कई सीनियर नेता मणिपुर पहुंचे हैं। राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों को कवर करेगी। इसमें राहुल 6700 किमी का सफर तय करेंगे। यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!