Breaking News

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

द सीजी न्यूज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कल शाम राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज रायपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने 25 फरवरी को संत सिरोमणी गुरू रविदास जयंती पर बिलासपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का मुख्यमंत्री को आमंत्रण दिया।  

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज रायपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की

 

मुख्यमंत्री नेे आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रामेश्वर राठौर, महेश चौहान, प्रो. एस.आर. कन्नौजे, नरेंद्र चंचल, विनोद अहिरवार, शंकर अहिरवार, चंद्रप्रकाश सूर्या उपस्थित थे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!