Breaking News

झोपड़ी में आग लगने से बैगा परिवार के तीन सदस्यों की मौत : मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख प्रकट किया

  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

द सीजी न्यूज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रिम ग्राम नागाडबरा में रविवार रात एक झोपड़ी में आग लगने से बैगा परिवार के तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक परिवार के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा में कल देर रात्रि घर में आग लगने से पति, पत्नी व उनके 12 वर्षीय पुत्र के निधन होने पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने पूरी घटनाक्रम की जानकारी पुलिस अधीक्षक से ली। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को घटनाक्रम की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा आज ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा पहुंचकर पीड़ित परिवार जनों से भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त की और घटना की पूरी जानकारी प्राप्त कर परिवारजनों को हरसंभव मदद करने आश्वस्त किया। उपमुख्यमंत्री शर्मा के निर्देश के बाद कलेक्टर जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव संयुक्त रूप से घटना स्थल ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा पहुंचे और घटना की बारीकी से जानकारी ली।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!