Breaking News

महापौर-आयुक्त ने श्रीराम मंदिर व दुर्गा माता मंदिर में सफाई की

  • भगवान राम की दुर्ग वासियों पर अपार कृपा : बाकलीवाल

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने मंगलवार को गांधी चौक स्थित श्रीराम मंदिर व निगम परिसर के दुर्गा माता मंदिर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। महापौर और आयुक्त के साथ निगम की पूरी टीम ने दोनों मंदिरों की सफाई की। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने सात लाख रुपए की महापौर निधि से राम मंदिर में किए जा रहे जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया और इसे शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिये।

बाकलीवाल ने कहा भगवान की कृपा से ही सृष्टि का संचालन हो रहा है। भगवान के आशीर्वाद से ही मनुष्य जन्म मिला है। मंदिरो को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। भगवान श्री राम की दुर्ग वासियों पर अपार कृपा है। महापौर व आयुक्त ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समस्त मंदिरो व धार्मिक स्थलों में स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों को धार्मिक स्थलों की निरंतर सफाई के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये।

स्वच्छता अभियान में महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के साथ भोला महोबिया, जयश्री जोशी, जमुना साहु, सत्यवती वर्मा, काशीराम रात्रे, अमित देवांगन, बृजलाल पटेल, प्रेमलता साहु, श्रद्धा सोनी, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, पप्पू श्रीवास्तव, श्याम शर्मा सहित अनेक लोग शामिल हुए। कल 17 जनवरी को महापौर धीरज बाकलीवाल की मौजूदगी में चंडी मंदिर में सफाई अभियान कार्यक्रम सुबह 8.15 बजे किया जाएगा।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!