द सीजी न्यूज
दुर्ग/ राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुपेला भिलाई के होनहार प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना के अनुरूप विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि उन्हें भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अभाव न रहे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत के प्रत्येक बेटे और बेटियों को उच्च तकनीकी शिक्षा मिले और उच्च शिक्षा प्राप्त कर विश्व में देश का मान बढ़ाएं। अपने पैरों पर मजबूती के साथ खड़े हो सकें। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक गण और कर्मचारी गण सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
