Breaking News

मंदिर में जाने से रोका तो धरने पर बैठे राहुल गांधी : भूपेश ने किया ट्वीट – मंदिर जाने से रोकना ? समझ क्या रखा है ? ये गुंडागर्दी ज्यादा दिन नहीं चलेगी … आज असम के लिए निकल रहा हूं …

द सीजी न्यूज

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय असम से होकर गुजर रही है। राहुल गांधी को यात्रा के दौरान एक मंदिर में जाने से रोके जाने के बाद माहौल गर्म हो गया है। कल असम में राहुल गांधी पर हमला भी हुआ था। राहुल गांधी का सोमवार नगांव ज़िले के बटाद्रवा स्थित श्री श्री शंकर देव सत्र (मठ) मंदिर जाने का कार्यक्रम था, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उन्हें करीब 17 किलोमीटर पहले ही हैबोरगांव में रोक लिया। असमिया समाज में प्रतिष्ठित वैष्णव संत श्रीमंत शंकर देव की जन्म स्थली बटाद्रवा सत्र मंदिर में जाने से रोकने से नाराज़ कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं के साथ हैबरगांव में ही धरने पर बैठ गए।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बोले – ये गुंडागर्दी ज्यादा दिन नहीं चलेगी, असम के सीएम डरपोक

इस घटनाक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक के बाद एक कई ट्वीट किये। भूपेश ने कहा कि मंदिर जाने से रोकने वालों ने समझ क्या रखा है? अब धार्मिक स्थलों पर भी इनका नियंत्रण चलेगा क्या ? ये गुंडागर्दी ज्यादा दिन की नहीं है। समझ लीजिये। 

भूपेश ने आगे लिखा – जब कोई सुबाहू और मारीच किसी को पूजा यज्ञ करने से रोकते हैं तब तब प्रभु श्री राम उसका वध करते हैं। अति का अंत निश्चित है। 

समर्थकों के साथ धरने पर बैठे राहुल गांधी

इससे पहले एक अन्य ट्वीट में भूपेश ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को डरपोक बताते हुए कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला और राहुल गांधी को मिल रहे अपार जनसमर्थन से घबराकर उन्हें रोकने की कोशिश उसकी हताशा और डर को दर्शाता है। भूपेश ने लिखा कि आज वे असम के लिए निकल रहे हैं और कल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!