Breaking News

श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव : एसएनजी विद्या मंदिर में एक लाख आठ हजार दीप जलाकर मनाया उत्सव : वोरा बोले – अनेकता में एकता भारत की पहचान : पूरा देश मना रहा है दिवाली

द सीजी न्यूज

अयोध्या में आज श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश भर में उत्सव का माहौल है। दुर्ग भिलाई में भी जश्न और उल्लास के साथ रामोत्सव मनाया जा रहा है। भिलाई के एसएनजी विद्या मंदिर सेक्टर 4 में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज शाम को एक लाख 8 हजार दीप जलाए गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा, भिलाई नगर निगम के एमआईसी मेंबर सीजू एंथोनी, एसएनजी विद्या मंदिर के अध्यक्ष वीके बाबू सहित सैकड़ों लोग इस अवसर पर मौजूद थे। उल्लास के साथ सैकड़ों की संख्या में गुब्बारे छोड़े गए।

इससे पहले वोरा ने आज शाम के समय अपने निवास पर दीप जलाकर उत्सव मनाया। धर्मपत्नी मंजू वोरा के साथ वोरा ने अपने निवास पर दीप जलाकर देशवासियों को बधाई दी। वोरा ने कहा कि भगवान राम सबके अराध्य हैं। छत्तीसगढ़ कौशल्या माता का मायका है। यहीं पर वनवास के दौरान भगवान राम ने शबरी माता के झूठे बेर खाए। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने से माता कौशल्या की धरती पर उल्लास और उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर समस्त छत्तीसगढ़वासियों का अभिनंदन।

वोरा ने कहा कि हमारा समाज समतापूर्ण रहा है। अनेकता में एकता के सूत्र वाक्य के साथ भारत में सभी धर्मों के लोग निवास करते हैं। प्रभु राम ने कभी किसी के बीच भेदभाव नहीं किया। उन्होंने वनवासियों का आतिथ्य स्वीकार किया। शबरी माता के झूठे बेर खाए। यही हमारी संस्कृति है। आज हम सबके लिए गौरव का दिन है।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!